रायपुर। नगर निगम जोन क्रमांक 4 के स्वास्थ्य और नगर निवेश विभाग की टीम ने जनशिकायत मिलने पर निरीक्षण किया। मौलाना अब्दुल ररुफ वार्ड क्रमांक 46 छोटापारा में स्थित चौहान पैथोलॉजी लैब में दबिश दी गई। इस दौरान जनशिकायत सही मिलने पर लैब को सील करने के साथ ही संचालक पर जुर्माना ठोंका गया।
लैब के लोगों ने मेडिकल वेस्ट सड़क पर बड़ी मात्रा में फेंक रखा था। जोन कमिश्नर, निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर खुले में मेडिकल वेस्ट फेंके जाने पर चौहान पैथोलॉजी लैब को सीलबंद किया गया। लैब के संचालक डॉक्टर प्रकाश चौहान पर 50 हजार रुपए का जुर्मानाभविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देकर किया गया। स्थल पर निगम जोन क्रमांक 4 के कमिश्नर विनय मिश्रा, निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही एवं जोन कार्यपालन अभियन्ता लोकेश चंद्रवंशी के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रशेखर , उप अभियन्ता मनीषा निराला एवं अन्य सम्बंधित जोन अधिकारी उपस्थित थे।
