HomeNATIONALCHHATTISGARHनगर निगम रायपुर को बकायादारों ने लगाया करोड़ों का चूना, 110 लोगों...

नगर निगम रायपुर को बकायादारों ने लगाया करोड़ों का चूना, 110 लोगों की सूची तैयार कर नोटिस जारी, प्रयास हाॅस्टल, जिला अस्पताल, आरडीए व गृह निर्माण मंडल भी शामिल

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर राजस्व विभाग ने 1 लाख रुपए से अधिक के 110 बड़े बकायादारों की सूची तैयार की है। साथ ही उन्हें बकाया राशि अदा करने नोटिस जारी की गई है। इन 110 बडे बकायादारों पर नगर निगम का 4 करोड 29 लाख 99 हजार 83 रुपए का संपत्तिकर सहित अन्य निगम कर बकाया है। इसकी वसूली करने आवश्यक कार्यवाही नगर निगम ने प्रारंभ कर दी है।
इसके साथ ही रायपुर विकास प्राधिकरण को नगर निगम रायपुर ने 93 करोड रुपए का संपत्तिकर अदा करने जे लिए नोटिस जारी किया है। छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल को 30 करोड 47 लाख रुपए का संपत्तिकर अदा करने नोटिस जारी की गई है।
नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग की ओर से तैयार की गई 110 बड़े बकायादारों की सूची में जोन 1 के 1 बड़े बकायादार पर 64 लाख 46 हजार 929 रुपए का जलकर वर्ष 2011-12 से 2021-22 तक का बकाया है। उक्त बड़े बकायेदार रायपुर के गुढियारी स्थित प्रयास हाॅस्टल प्रबंधन को नगर निगम रायपुर ने 10 वर्षो का बकाया जलकर 64 लाख 46 हजार 929 रुपए की अदायगी नगर निगम को करने नोटिस भेजी है। इसी प्रकार जिला अस्पताल पर वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक का जलकर का 51 लाख रुपए का बकाया है। इस पर नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग ने जिला अस्पताल को संम्पूर्ण जलकर बकाया अदा करने नोटिस जारी कर दी है।
इसी क्रम में नगर निगम जोन 2 के 26 बडे बकायादारों पर 96 लाख 14 हजाार 217 रुपए जोन 3 के 11 बडे बकायादारों पर 14 लाख 86 हजार 83 रुपए, जोन 4 के 4 बडे बकायादारों पर 7 लाख 28 हजार 252 रुपए, जोन 5 के 6 बडे बकायादारों पर 35 लाख 77 हजार 732 रुपए, जोन 6 के 6 बडे बकायादारों पर 10 लाख 97 हजार 946 रुपए, जोन 7 के 7 बडे बकायादारों पर 16 लाख 38 हजार 978 रुपए, जोन 8 के 19 बडे बकायादारों पर 85 लाख 25 हजार 328 रुपए, जोन 9 के 12 बडे बकायादारों पर 50 लाख 65 हजार 612 रुपए और जोन 10 के 18 बडे बकायादारों पर 48 लाख 18 हजार 6 रुपए का बकाया है। इन सभी न्यूनतम 1 लाख से अधिक राषि के बकायादार कुल 110 बडे बकायादारों पर 4 करोड 29 लाख 99 हजार 83 रुपए का बकाया है। इसकी वसूली करने नगर निगम राजस्व विभाग की ओर से आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। सभी बडे बकायादारों को नगर निगम रायपुर को संम्पूर्ण बकाया राशि अदा करने नोटिस जारी करने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments