स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में इसके तहत रायपुर जिले के निजी अस्पतालों के 5512 बेड में से 3531 कोविड मरीजों के लिए आरक्षित है।

दुर्ग जिले के निजी अस्पतालों के कुल 1532 बेड में से  972 बेड  कोविड मरीजों के लिए रखे गए हैं।

बिलासपुर जिले के 355 बेड में से 285 कोविड बेड के लिए रखे गए है। इनकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल में भी अपडेट की गई है। शेष जिलों में भी इसी प्रकार कोविड मरीजों के लिए बेड आरक्षित किए गए है।