संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
नई दिल्ली :- पहले लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।
वे इससे पहले सांसद और केन्द्र में मंत्री रहे थे। सदन ने नित्यांनद मिश्रा, गोपालराव मायेकर और सुदर्शन रॉय चौधरी को भी श्रद्धांजली अर्पित की। बिड़ला ने इस सत्र के दौरान लोकसभा में हुए कार्यों की जानकारी दी।
राज्यसभा की कार्रवाही दिनभर का कामकाज पूरा होने के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
