आज पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से 10वीं बार तिरंगा फहराया। पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी । पीएम मोदी ने लाल किले से कहा कि मेरा-पराया के कारण देश के कुछ हिस्से प्रभावित रहे हैं। हमें क्षेत्रीय आकांक्षाओं को सम्मान देना है। अगर हमारे शरीर का कोई अंग अविकसित, दुर्बल रहे तो स्वस्थ नहीं माना जाएगा। भारत माता का कोई हिस्सा अविकसित है तो हम उसे स्वस्थ नहीं मान सकते। भारत लोकतंत्र की जननी है, विविधता से भरा हुआ है। अगर घटना मणिपुर में होती है तो पीड़ा महाराष्ट्र में होती है। अगर बाढ़ असम में आती है तो केरल बेचैन हो जाता है। जब आज हम अफगानिस्तान से गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को लाते हैं तो देश को गर्व होता है। जब कोई सिख भाई दुनिया में लंगर लगाता है तो देश का सीना चौड़ा हो जाता है।
पीएम मोदी ने लालकिले की प्राचीर से 10वीं बार तिरंगा फहराया
RELATED ARTICLES