रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने शनिवार को सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा निकली। इसके अंतर्गत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा में लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान किया जा रहा है। क्षेत्र में जलभराव की समस्या को लेकर हमेशा से सक्रिय विधायक विकास उपाध्याय बारिश के पूर्व से ही वार्डों में नाली एवं नालों के निर्माण कार्य कराने हरी झंडी दे दिए हैं। विकास उपाध्याय ने कहा कि जनता की मांग के अनुरूप आज काफी संख्या में उपस्थित लोगों के बीच करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। विकास उपाध्याय ने कहा, सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा अभियान अंतर्गत लोगों की समस्याओं का निवारण कार्य संपन्न हो रहा है। इससे मेरे विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत आम जन-मानस में प्रसन्नता की लहर साफ तौर पर देखी जा सकती है।
- वार्ड 19 में अशोक नगर स्थित नगर निगम उद्यान के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 82.00 लाख।
- प्रगति नगर के देवांगन गली, सतनामी गली में रोड नाली व ड्रेन कवर के कार्य के लिए 12 लाख।
- छोटा अशोक नगर एवं ज्ञान दीप स्कूल की गली में नाली निर्माण के लिए 15 लाख।
- सिन्हा गली तेलगू गली विकास नगर में रोड व नाली निर्माण के लिए 15 लाख।
- बुद्ध विहार गली अशोक नगर में रोड व नाली निर्माण के लिए 10 लाख।
- लोहार गली साहू गली प्रीतम नगर में रोड नाली व ड्रेन कवर के कार्य के लिए 15 लाख।
- झण्डा चौक एवं विकास नगर अंतर्गत रोड व नाली निर्माण के लिए 12 लाख।
- विकास नगर से टीचर्स कॉलोनी को जोड़ने के लिए पुलिया निर्माण के लिए 8 लाख।
- प्रगति नगर स्थित सिद्धेश्वर महादेव व संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं प्राचीन दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 5 लाख।
- बड़ा अशोक नगर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 5 लाख।
- अशोक नगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के मरम्मत के लिए 2 लाख।
- बड़ा अशोक नगर गुढ़ियारी के शमशान घाट के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख।