HomeNATIONALBIG NEWSBreaking : विधायक विकास उपाध्याय हुए चोटिल,कहा-मोदी-शाह के इशारे पर की...

Breaking : विधायक विकास उपाध्याय हुए चोटिल,कहा-मोदी-शाह के इशारे पर की जा रही बर्बरता पूर्वक कार्रवाई

नई दिल्ली। राहुल गांधी को दूसरे दिन भी पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाने पर कांग्रेसियों ने जमकर विरोध किया। छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक विकास उपाध्याय भी दिल्ली में मौजूद हैं। ईडी दफ्तर जाते समय मंगलवार को भी 24 अकबर रोड में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोका और गिरफ्तार किया। इस दौरान झड़प हुई। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय के साथ बल का प्रयोग किया गया। विधायक को चोट आई है। विधायक उपाध्याय ने कहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे में दिल्ली पुलिस बर्बरता पूर्वक कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments