रायपुर। पश्चिम विधानसभा में क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय की पहल पर सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा की प्रदेश भर में चर्चा हो रही है। अपने विधायक से सीधे रूबरू होने और अपनी मांगों एवं समस्याओं से उन्हें अवगत कराने का सशक्त माध्यम है। इस यात्रा से विधायक विकास उपाध्याय समस्याओं का त्वरित निदान कर रहे हैं। अपने क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर लोगों से रूबरू हो रहे हैं। समस्याओं को जानकर उसका तुरंत निराकरण कर रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण शनिवार देर रात विधानसभा के रायपुरा क्षेत्र से बिजली वोल्टेज के अप/डाउन से सम्बंधित समस्या की जानकारी विधायक को प्राप्त हुई। रविवार सुबह 7 बजे संबंधित क्षेत्र में जाकर त्वरित निदान करवाया। विधायक की इस तत्परता को देखकर जनता ने प्रशंसा की।
सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के तहत आज विधायक विकास उपाध्याय ने डीडी नगर और रोहिणी पुरम क्षेत्र का भी दौरा किया। जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और उनके निदान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। विधायक की इस पहल की आमजन तारीफ कर रहे हैं।
Video: रायपुरा में बिजली की समस्या का विधायक विकास उपाध्याय ने करवाया निराकरण,डीडी नगर और रोहिणीपुरम की जनता से हुए रूबरू
RELATED ARTICLES