रायपुर। विधायक विकास उपाध्याय सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा में विभिन्न वार्डो में दौरा कर रहे हैं। सोमवार को कोटा एवं रायपुरा में दौरा कर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं को लेकर बोरे-बासी के साथ वार्ड दौरे की शुरुआत किए।संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा लगातार चल रही है। बोरे-बासी का कार्यक्रम रायपुरा एवं कोटा में किया गया। बोरे-बासी हमारी संस्कृति और सभ्यता की धरोहर है, पहचान है। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े हुए हैं। उसी संस्कृति को जीवित रखने मजदूर दिवस के दिन मई माह को बोरे- बासी के नाम कर दिए। बोरे-बासी सेहत के लिए अमृत-तुल्य है। इससे ब्लडप्रेशर, शुगर,एनिमिक एवं अन्य प्रकार की बीमारी नहीं होती। शरीर को पानी बराबर मिलता है। बोरे-बासी में वाटर सॉल्युबल विटामिन पाए जाते हैं। ये गर्मी से बचाव कर डीहयड्रेशन दूर करने का काम करते हैं। हम सब शहर में रहते हैं, पर हमें अपने गांव की, अपनी संस्कृति और सभ्यता का ध्यान स्वयं रखना होगा। सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा के दौरान कोटा एवं रायपुरा में पानी की समस्या दूर कर समाधान किया गया।
विधायक विकास उपाध्याय ने पानी की समस्या का किया त्वरित निराकरण,आज रायपुरा और कोटा पहुंची सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा
RELATED ARTICLES