HomeNATIONALCHHATTISGARHVideo: विधायक विकास उपाध्याय ने समस्याओं का निराकरण करने अधिकारियों को दिए...

Video: विधायक विकास उपाध्याय ने समस्याओं का निराकरण करने अधिकारियों को दिए निर्देश,सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

रायपुर। विधायक विकास उपाध्याय ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के अगले पड़ाव में सोमवार को वार्डों का दौरा किया। विधायक ठाकुर प्यारेलाल वार्ड एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड पहुंचे। इस दौरे में विधायक विकास उपाध्याय के साथ योग आयोग के अध्यक्ष व क्षेत्रीय पार्षद ज्ञानेश शर्मा भी उपस्थित थे। विधायक विकास उपाध्याय ने ठाकुर प्यारेलाल वार्ड एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड की जनता से रूबरू होते हुए उनका कुशलक्षेम जाना। अपने विधायक को अपने बीच पाकर स्थानीय जनता ने अपनी मांगों और समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निराकरण के लिए निर्देशित किया।
बता दें कि बीते कई दिनों से लगातार रायपुर पश्चिम विधायक यह जनसम्पर्क यात्रा कर रहे हैं। इसके माध्यम से क्षेत्रीय जनता से सीधे तौर पर रूबरू होकर उनकी आवश्यकताओं को पूर्ण करने का प्रयास विधायक विकास उपाध्याय कर रहे हैं।
विधायक विकास उपाध्याय ने सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के बारे में बताया कि इस यात्रा के माध्यम से क्षेत्र की जनता से रूबरू होते हुए उनकी मांगों और समस्याओं का निराकरण करना ही हमारा उद्देश्य हैं। इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय ने क्षेत्र में निर्मित हो रहे सड़क कार्य का भी निरीक्षण किया। साथ ही सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखकर कर कार्य करवाने सम्बंधित अधिकारी-कर्मचारी को आदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments