विधायक ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

महासमुन्द :- संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने आज गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

आज गुरुवार को संसदीय सचिव चंद्राकर ने गोपालपुर, रुमेकेल, बड़गांव व घोड़ारी में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि अधिकाधिक पेड़ पौधे लगाने से पर्यावरण शुद्ध बना रहता है। जिसका अनुकूल प्रभाव जीव जंतुओं समेत मनुष्यों पर भी पड़ता है। इसलिए मानव जीवन की खुशहाली के लिए हरियाली का होना अति आवश्यक है। वृक्ष धरती का श्रृंगार है, वृक्षारोपण करने से जीव जन्तुओं को ठण्डी छांव व विश्राम करने का स्थान प्राप्त होता है पेड़ पौधे लगाने का ये कार्य किसी पुण्य से कम नही है। क्षेत्रवासियों से अपने घर आंगन में खाली पड़ी भूमि पर प्रत्येके वर्ष फलदार व छायादार पेड़ लगाने की अपील भी की।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन को जीवंत रखने के लिए वृक्षों का होना अति महत्त्व पूर्ण है। यदि पृथ्वी पर पेड़ नहीं होंगे तो जीवन असंभव हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज दूषित पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण करना आवश्यक है। जहां भी हरियाली होती है वहां खुशहाली होती है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ढेलु निषाद, जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, अमर चंद्राकर, रोशन पटेल, विजय बांधे, शिव यादव, ओमप्रकाश यादव, इदरीश खान, गणेश बंजारे, दामू साहू, दिलीप साहू, माणिक साहू आदि मौजूद थे।
