नाबालिक लड़के के नदी में डूबने की आशंका, SDRF की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी
देवास | जिले के चौबाराधीरा गांव में एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़के के कालीसिंध नदी में डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया है। शनिवार सुबह से लड़का अपने घर से निकला था उसके बाद से वह लापता है जानकारी के अनुसार नदी किनारे उसकी मोटर साइकिल कपड़े और चप्पलें मिली हैं आशंका जताई जा रही है कि वह नदी में गिर गया हो सकता है…
घटना की सूचना मिलते ही पीपलरावा पुलिस थाना और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। SDRF की टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और लगातार खोजबीन जारी है…
पुलिस ने परिवार को सूचित कर दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। नदी के आस-पास लोगों की भीड़ जुटी हुई है जबकि SDRF टीम हर संभव प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द लड़के का पता लगाया जा सके
