गृह मंत्रालय ने कोविड की मौजूदा स्थिति पर मुख्‍य सचिवों को पत्र लिखकर त्‍वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया

नई दिल्ली :- गृह मंत्रालय ने कोविड की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राज्‍यों और केन्‍दशासित प्रदेशों के मुख्‍य सचिवों को पत्र लिखकर स्‍थानीय और जिला स्‍तर पर दूरदृष्टि, डाटा विश्‍लेषण, ठोस निर्णय लेने, सख्‍त और त्‍वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया है।

गृह सचिव अजय भल्‍ला ने राज्‍य सरकारों से आग्रह किया है कि वे कोविड अनुकूल व्‍यवहार के नियमों को सख्‍ती से लागू करें।

देशभर में अगले वर्ष 31 जनवरी तक कोविड प्रबंधन के राष्‍ट्रीय दिशा-निर्देश सख्‍ती से लागू किये जायेंगे।