संस्कृति मंत्रालय कल राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रंगोली उत्सव ‘उमंग’ का आयोजन करेगा
नई दिल्ली :- संस्कृति मंत्रालय, आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत कल राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रंगोली उत्सव ‘उमंग’ का आयोजन करेगा। इसमें भाग लेने वाली टीमें देश भर में 50 से अधिक विशेष स्थानों पर रंगोली सजायेंगी। इस आयोजन में भागीदार टीमें महिला स्वतंत्रता सेनानियों या देश की महिला रोल मॉडल के नाम वाली सडकों और स्थलों पर लगभग एक किलोमीटर लंबी रंगोली बनायेंगी।
