HomeNATIONALCHHATTISGARHमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष भी नौकरशाही से परेशान : बृजमोहन अग्रवाल

मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष भी नौकरशाही से परेशान : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश सरकार अचानकमार टाइगर रिजर्व पर गलत बयानी कर रही है। अचानकमार टाइगर रिजर्व भाजपा शासन काल में ही बन चुका है। भाजपा सरकार के समय में टाइगर रिजर्व बनने के कारण अचानकमार का रास्ता परिवर्तित किया गया था। ये सरकार पुरानी योजनाओं को दोहराकर उस पर अपना लेबल चिपकाकर वाह वाही लूटने का कार्य कर रही है। भूपेश सरकार बदहाल है, कंगाल है, इसके पास तन्ख्वाह बांटने के पैसे नहीं है। दूसरी तरफ शासकीय योजनाओं में बंदर बांट मची हुई है। कलेक्टर के माध्यम से डीएमएफ और कैम्पा मद में 50 प्रतिशत से ज्यादा कमीशन लेकर कार्य स्वीकृत किये जा रहे हैं। नौकरशाहों के रवैये से प्रदेश में मंत्री तो मंत्री अब विधानसभा अध्यक्ष भी परेशान हैं।

अग्रवाल ने उपरोक्त आरोप बिलासपुर प्रवास पर पत्रकारों से चर्चा में लगाए हैं। अग्रवाल ने आगे कहा कि ये सरकार कोई नया काम नहीं कर रही है। पिछले दिनों वन मंत्री बिलासपुर आकर अचानकमार को टाइगर रिजर्व बनाने की बात करते हैं। वैसे ही मुख्यमंत्री भी आते हैं और स्टेडियम व ओवरब्रिज का उद्घाटन करते हैं। ये सारी पुरानी योजनाएं हैं। अचानकमार टाइगर रिजर्व तो पहले ही बन चुका है जिसे जनता भली भांति जानती है। अग्रवाल ने कहा कि भूपेश सरकार कोई नया काम नहीं कर रही है। सरकार खाली पुरानी राज्य एवं केंद्र की योजनाओं को दोहराकर अपने नाम की पट्टी चिपकाकर वाह वाही लूटने की कोशिश कर रही है।

अभी तक एक भी ऐसा काम जो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने किया हो नहीं बता सकते हैं। खाली मुख्यमंत्री भाजपा सरकार के समय के काम जो पूरे हो रहे हैं उनका या तो उद्घाटन कर रहे हैं या फिर शिलान्यास कर रहे हैं। इसके अलावा लाखों काम ऐसे हैं जो आज तक अधूरे पड़े हैं। अग्रवाल ने प्रदेश में व्याप्त नौकरशाही पर सरकार को घेरते हुए कहा कि चुनी हुई जनता के द्वारा सरकार बनती है। अगर सरकार का एक मंत्री खुले रूप से कलेक्टर के खिलाफ बोलता है तो यह गंभीर मामला है। यह दर्द लगभग सभी मंत्रियों का है। अब तो जनता भी सड़कों पर आ गई है।

इस सरकार को कोई चला रहा है तो एक व्यक्ति के इशारे पर नौकरशाह चला रहे हैं, वे ही राजनीति कर रहे हैं। अब मंत्रियों के कहने पर विकास कार्य नहीं होते हैं बल्कि नौकरशाहों के इशारे पर काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीएमएफ मद और कैंपा मद में बंदर बाँट हो रही है। 50 प्रतिशत से ज्यादा कमीशन लेकर कार्य स्वीकृत किये जा रहे हैं। अग्रवाल ने कहा यह दर्द सिर्फ मंत्रियों का नहीं बल्कि विधानसभा अध्यक्ष जी भी इशारों इशारों में यह बात रख चुके हैं। यह बहुत बड़ी बात है। अग्रवाल ने कहा कि भूपेश सरकार बदहाल और कंगाल हो गई है उसके पास तन्ख्वाह बांटने के पैसे नहीं है। भाजपा ने अपने 15 वर्षों के शासनकाल में 36 हजार करोड़ का कर्जा लिया था। इस सरकार ने मात्र तीन साल के शासनकाल में 51 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में अरपा नदी का विकास केन्द्र के पैसों से हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments