राजस्थान के स्थापना दिवस पर राज्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन

नई दिल्ली :- आज राजस्‍थान का स्‍थापना दिवस है। राज्‍यभर में इसे राजस्‍थान उत्‍सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, राज्‍यपाल कलराज मिश्र और मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने अपने संदेश में कहा कि राजस्‍थान की संस्‍कृति, समृद्ध कला और परम्‍पराओं ने हमेशा विश्‍व को आकर्षित किया है। राजस्‍थान स्‍थापना दिवस के उपलक्ष्‍य में राज्‍य में कई कार्यकमों का आयोजन किया जा रहा है।