रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कोविड-19 महामारी के रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थानों में फिर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके परिपालन में मंत्रालय महानदी भवन में सभी विभागों में कार्यरत समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को मास्क, फेस कवर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश में सभी विभाग प्रमुखों से कहा गया है कि वे अपने अधीनस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित करें कि वे मास्क या फेस कवर अनिवार्य रूप से लगाएं।
मंत्रालय में मास्क लगाना अनिवार्य,सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश जारी
RELATED ARTICLES