मलाइका अरोड़ा के पिता ने घर की छठी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, मुंबई के लिए निकलीं एक्ट्रेस…

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के निधन की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना आज सुबह लगभग 9 बजे की है।

घटनास्थल पर पहुंची बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, अनिल अरोड़ा कुछ समय से बीमार थे, लेकिन अभी तक आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। घटनास्थल से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और फिलहाल आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। मलाइका अरोड़ा, जो इस समय पुणे में थीं, को घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। उनके पूर्व पति अरबाज खान भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

मलाइका के माता-पिता का तलाक बचपन में ही हो चुका था, जिसके बाद उन्होंने अपनी माँ और बहन अम्रिता अरोड़ा के साथ रहना शुरू किया था। फिलहाल, अनिल अरोड़ा का शव बाबा अस्पताल में रखा गया है और जांच जारी है।