बलौदाबाजार में बड़ा हादसा, मंत्री के काफिले की गाड़ी को बस ने मारी टक्कर, पुलिस मे मामला दर्ज  

बलौदाबाजार |  रविवार को एक सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री के काफिले की गाड़ी को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी| घटना के समय मंत्री अपने काफिले के साथ क्षेत्र के दौरे पर थे| टक्कर के कारण काफिले की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा| सिमगा थाना क्षेत्र में स्थित फैमिली ढाबा के पास यह हादसा हुआ|

मंत्री दयाल दास बघेल बेमेतरा से रायपुर जा रहे थे| तभी उनके फॉलो वाहन को बस ने टक्कर मार दी| मंत्री के काफिले में शामिल गाड़ी सीजी04 एनएल 5643 को रैंबो बस कंपनी की बस सीजी 04 एमजेड 8792 ने टक्कर मार दी| बस काफी तेज रफ्तार में थी जिससे ये हादसा हुआ| बलौदा बाजार के सिमगा थाना क्षेत्र में हुए हादसे के तुरंत बाद हाइवे पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची| साथ ही एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर, सिमगा थाना प्रभारी योगिता खापर्डे सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया|

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व SDOP भाटापारा ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि मंत्री दयाल दास बघेल का काफिला जा रहा था| उस दौरान बस वाले ने ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की| जिससे उसकी टक्कर मंत्री के काफिले की गाड़ी से हो गया| एक्सीडेंट में गाड़ी की हेडलाइट और सामने का हिस्सा टूटा है| घटना रात करीब 10 से 10:30 की हैं जब मंत्री बेमेतरा दौरे के बाद रायपुर जा रहे थे| इस दुर्घटना में कई हताहत या जनहानि नही हुई हैं| फिलहाल FIR दर्ज नहीं हुई हैं| मंत्री जब आएंगे तब FIR दर्ज होगी|

इस घटना में अच्छी बात ये रही कि मंत्री और उनके साथ चल रहे लोगों को किसी तरह की चोट नहीं आई है| पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की| प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस तेज गति से आ रही थी जिससे ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया और हादसा हो गया|