रायपुर। राजधानी रायपुर के 70 लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। शामिल होने वालों में 50 महिला और 20 पुरुष हैं। शामिल होने वाले लोगों का कहना है कि हमने पहले भाजपा को जीत दिखाई, परन्तु जीतने के बाद भाजपा ने हमारे शहर का कोई विकास नहीं करवाया।उसके बाद कांग्रेस को जीत दिलवाई, लेकिन वह भी अभी साढ़े 3 साल होने के बाद भी शहर का विकास नहीं कर पा रही है। इसलिए सभी ने कांग्रेस और बीजेपी को छोड़ कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। आम आदमी पार्टी के बीपी सिंह और सूरज उपाध्याय के मार्गदर्शन और रायपुर शहर अध्यक्ष पलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में एक मीटिंग कर आम आदमी पार्टी के कार्यों और नीतियों की जानकारी दी गई। इससे प्रभावित होकर सभी लोगों ने पार्टी ज्वाइन की।
प्रदेश में आप का लगातार विस्तार हो रहा है और अच्छे लोग पार्टी से जुड़ रहें हैं। उसे देखकर लग रहा है कि अगले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव होने वाला है।
पार्टी के इस कार्यक्रम में सुरजीत सिंह शहर उपाध्यक्ष, गुरबीर सिंह, गुरजीत सिंह, हरिंदर संधू ,मिश्रा बनारसी, शैलेंद्र सिंह संघा, शंकर सिंह, महिला विजयलक्ष्मी तिवारी, कलावती मार्को , प्रदुमन मिश्रा बलवंत सिंह आदि प्रमुख थे।
रायपुर में 70 लोगों ने एक साथ ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता,50 महिलाएं हुईं शामिल
RELATED ARTICLES