राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर महिला कांग्रेस ने निकाली रैली
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर महिलाओं कांग्रेसियों ने शहर के जयस्तंभ चौक रैली निकाली। रैली के विभिन्न चौक से होकर वापस कांग्रेस भवन पहुंची। महिलाओं का का आरोप है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल हुई है।
प्रदर्शनकारियो का आरोप है कि राज्य में भाजपा सरकार के 1 साल के कार्यकाल के दौरान लगातार चोरी,डकैती,लूट,बलात्कार जैसी अपराधी गतिविधियां बड़ी है। इसके अलावा राज्य में बलात्कार की संख्याएं 600 से अधिक है। महिलाओं का आरोप है कि भाजपा के राज्य में कानून व्यवस्था ठीक है, लेकिन अफसोस छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया में एबीपी कार्यकर्ताओं व एसडीएम के बीच मारपीट हुई। इसके अलावा एक पेड़ मां के नाम लगाने की बात राज्य सरकार कह रही वहीं दूसरी छत्तीसगढ़ के हसदेव में पेड़ों की अवैध कटाई की जारही है। यह बीजेपी का सिर्फ ढकोसला है। किसानों को लूटने में भी है सरकार पीछे नहीं है। ₹3100 देने की बात करते हुए राज्य सरकार ₹2300 में धान खरीदी कर पैसा दे रही है।
