रायपुर/मुंबई। मुंबई पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। फडणवीस मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाल रहे थे। फडणवीस लगातार विधानसभा के अंदर नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। वह महाराष्ट्र के मंत्री पर दाऊद से भी रिश्ता होने का आरोप लगा रहे थे।
इस मामले में भाजपा महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठा रही है। और राज्य सरकार पर सत्य को छुपाने का आरोप लगा रही है।