अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं की तरह चुनाव ड्यूटी कर्मी भी तीसरे टीके के लिए पात्र होंगे—सरकार
नई दिल्ली :- केंद्र ने चुनाव ड्यूटी कर्मचारियों को अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं की तरह कोविड टीका के एहतियाती डोज के लिए पात्र माने जाने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किया है।
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को ये नये निर्देश जारी कर दिये गये हैं। अधिक संक्रामक ओमिक्रॉन वेरिएंट की चिंता के बीच एहतियाती डोज लगाए जाने की शुरुआत की जा रही है।
चिकित्साकर्मी, अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मी और पहले से अन्य बीमारियों से परेशान वरिष्ठ नागरिक 10 जनवरी से एहतियाती डोज लगवा सकते हैं।
