केरल में कोविड मरीज लगातार बढ रहे हैं

केरल में कोविड मरीज लगातार बढ रहे हैं। शुक्रवार को 29 हजार 322 नए मामलों की पुष्टि हुई है। राज्‍य में इस समय संक्रमण जांच दर 17 दशमलव नौ एक प्रतिशत है।

शुक्रवार को कोविड से 131 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई, जिन्‍हें मिलाकर मृतकों की संख्‍या 21 हजार 280 हो गई है। 22 हजार 938 कोरोना से स्‍वस्‍थ होने की भी खबर है। दो लाख चालीस हजार से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है।