रायपुर। प्रदेश में गर्मी का पारा चढने के साथ ही प्रदेश और राजधानी के कई क्षेत्रों में पीने के पानी की विकट समस्या गहरा गई है। अब राजधानी में पानी चोरी रोकने नगर निगम ने नया तरीका ईजाद करते हुए सुबह बिजली बंद करने का फरमान जारी किया है। इसके साथ ही घरों में छापे भी मारे जाएंगे।
आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आरोप लगाया कि रायपुर समेत सभी शहरों में घरेलू जलकर सालाना 2400 रुपए लिया जाता है। बावजूद इसके पानी का संकट बना हुआ है। प्रदेश में पानी मीटर लगाने की योजना पूरी तरह फ़ैल हो गई है।
पिछले सात साल में सिर्फ 2.15 लाख लगे और सभी मीटर तब से लगातार बंद पड़े हैं। कारण है भ्रष्टाचार।
कोमल हुपेंडी ने बताया कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार हर परिवार को हर माह बीस हजार लीटर पानी मुफ्त दे रही है। दिल्ली सरकार के पास पानी सप्लाई के लिए पूरा प्लान बना हुआ है। दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए इस साल अब हर दिन लगभग 1,000 मिलियन गैलन पीने के पानी की आपूर्ति कर रही है। इसके साथ ही दिल्ली जल बोर्ड पानी की कमी को पूरा करने के लिए गर्मी के महीने अप्रैल से जुलाई के दौरान शहर भर में कुल 1,198 पानी के टैंकर तैनात किए हैं।
महापौर और राज्य सरकार के पास पानी संकट पर कोई भी सटीक प्लान नहीं है। प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार 15 साल में और वर्तमान कांग्रेस सरकार 3 साल में और निगम सालों से पेय जल जैसी मूलभूत सुविधा तक आम जन तक नहीं पहुंचा पाई। प्रदेश की विफल सरकार और किस विकास का ढोल बजा रही है।
कोमल हुपेंडी ने कहा-प्रदेश में गहरा रहा जल संकट,छत्तीसगढ़ सरकार के पास कोई भी सटीक प्लान नहीं
RELATED ARTICLES