रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी
ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। दोनों पार्टियां सरकार में आने पर कानून को धता बता देते हैं। राज्य की सरकार कह रही है कि कांग्रेस सरकार ने धरना, प्रदर्शन, आंदोलन, सार्वजनिक आयोजन के संबंध में जो निर्देश जारी किए हैं, वह नए नहीं हैं। इस प्रदेश में पहले से लागू हैं। पिछले कुछ दशकों से लागू हैं। पूर्ववर्ती रमन सरकार के समय से लागू हैं। इधर भाजपा ने राज्य में धरना-ग्रदर्शन के लिए मंजूरी अनिवार्य के विरोध में जेल भरो आंदोलन को घोषणा की है। भाजपा और कांग्रेस सिर्फ नूराकुश्ती कर जनता को गुमराह कर रही है। जनता के मूल मुद्दों – किसानों की समस्या, बेरोजगारी, पेयजल , स्वास्थ्य, आंदोलनरत कामगारों की मांग, तमाम चुनावी वादा आदि से भटका रही है। इन दोनो पार्टियों को जनता को नूराकुश्ती कर भटकाना बखूबी आता है। जब अन्य पार्टियों या कर्मचारी संगठनों को अपनी मांगों के लिए आंदोलन करना होता है तो ये नियम कानून कड़ाई से लागू कर आवाज कुचलकर दबाव बनाते हैं। जो कि लोकतान्त्रिक व्यवस्था में गलत है। इसका आम आदमी पार्टी हमेशा से विरोध करती रही है। स्वस्थ्य लोकतंत्र में अपनी जायज मांगों को जायज तरीके से मांग करने का हर नागरिक और संगठन को पूरा अधिकार होता है।
कोमल हुपेंडी ने कहा-कांग्रेस और भाजपा धरना प्रदर्शन पर नूराकुश्ती कर भ्रम फैला जनता को गुमराह कर रही
RELATED ARTICLES