रिश्वत लेते पकड़े गए क्योंझर के उप कलेक्टर, सतर्कता विभाग ने किया गिरफ्तार

ओडिशा :  सतर्कता विभाग ने क्योंझर के भूमि अधिग्रहण उप कलेक्टर सरत कुमार गिरि को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अधिकारी पर राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे की राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। सतर्कता टीम ने रिश्वत की राशि बरामद कर जब्त कर ली है। गिरि की गिरफ्तारी के बाद आय से अधिक संपत्ति के संदेह में उनके तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई।