सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने को अनिवार्य बनाने वाला कर्नाटक पहला राज्य

नई दिल्ली: कर्नाटक सरकार ने राज्य के स्कूलों, कॉलेजों, मूवी थिएटरों, पब, रेस्त्रा और बार में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। कल जारी आदेश में इनफलुएन्जा जैसी बीमारी-आईएलआई और गंभीर श्वसन संक्रमण-एसएआरआई के मामलों में कोविड की जांच अनिवार्य कर दी गई है। दिशा-निर्देशों में नववर्ष मनाने के दौरान कोविड से संबंधित प्रतिबंध भी लागू किए हैं।
