Jharkhand Election 2024: दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 31.37 % मतदान
रांची | झारखंड के दूसरे और अंतिम चरण में कुल 38 सीटों पर मतदान जारी है| सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगी| पहले दो घंटे में सुबह 9 बजे तक ओवरऑल 12.71 % मतदान हुआ है| अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि सबसे ज्यादा महेशपुर में मतदान हुआ है| इसके बाद सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ है| उन्होंने शहरी क्षेत्र में मतदान की रफ्तार ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में कम होने पर चिंता जताते हुए मतदाताओं से अपील की है कि घर से बाहर निकले और मतदान में जरूर हिस्सा लें| मॉक पोल के दौरान 65 बैलेट यूनिट, 105 कंट्रोल यूनिट और 78 वीवीपैट बदले गए हैं| बता दें कि दूसरे चरण में गांडेय, बरहेट, चंदनकियारी, बाघमारा, सिल्ली, धनवार, रामगढ़ समेत कुल 38 सीटों पर मतदान चल रही है| अगर वीआईपी प्रत्याशी की बात की जाए तो बरहेट से हेमंत सोरेन, गांडेय से कल्पना सोरेन, धनवार से बाबूलाल मंराडी, सिल्ली से सुदेश महतो, चंदनकियारी से अमर बाउरी, दुमका से बसंत सोरेन, जामताड़ा से सीता सोरेन, बोरियो से लोबिन हेम्ब्रोम, नाला से रवींद्रनाथ महतो, टुंडी से मथुरा महतो है|
