दुपहिया वाहन चालक शासकीय कर्मचारियों को हेलमेट लगाना अनिवार्य
चार पहिया वाहन चालकों को भी लगाना होगा सीट बेल्ट
उत्तर बस्तर कांकेर :- जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा सभी अधिकार कर्मचारियों को जो दुपहिया वाहन में कार्यालय आते-जाते हैं, उन्हें हेलमेट लगाना अनिवार्य किया गया है।
इसी प्रकार चार पहिया वाहन चालकों को भी वाहन चलाते समय यातायात नियमों के तहत सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा।
