आई.पी.एल. क्रिकेट में कल रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने मुम्बई इंडियंस को 54 रन से हराया

आई.पी.एल. क्रिकेट में कल रात दुबई में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने मुम्बई इंडियंस को 54 रन से हराया। जबकि अबुधाबी में रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी गेंद पर दो विकेट से मात दी।

बंगलौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 165 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 37 गेंदों में 56 और विराट कोहली ने 42 गेंदों में 51 रन जोड़े। जवाब में मुम्बई इंडियंस की टीम 18 ओवर और एक गेंद में 111 रन पर सिमट गई।

इससे पहले, अबुधाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट खोकर अंतिम गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

आई.पी.एल. में आज दुबई में शाम साढ़े सात बजे सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा।