अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव आज से गुजरात के अहमदाबाद में शुरू होगा
नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव आज से गुजरात के अहमदाबाद में शुरू हो रहा है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत साबरमती रिवरफ्रंट पर इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। गुजरात पर्यटन द्वारा इसका आयोजन जी-20 की विषय-वस्तु ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के अनुरूप किया जा रहा है। यह आयोजन अहमदाबाद के अतिरिक्त सूरत, वडोदरा, राजकोट, द्वारका, सोमनाथ, धोरडो और केवड़िया में भी किया जा रहा है।
