भारत में पहले से निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें 28 फरवरी तक स्थगित
नई दिल्ली :- भारत ने पहले से निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को 28 फरवरी तक स्थगित रखने का फैसला किया है। हालांकि नागरिक विमानन महानिदेशालय से अनुमोदित अंतर्राष्ट्रीय मालवाहक उड़ानों के संचालन पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होंगे।
नागरिक विमानन महानिदेशालय के आदेश में कहा गया है कि कुछ चुनिंदा हवाई मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति होगी।
