दरोगा का गजब स्टाइल, वर्दी नहीं थाने में पहनी लुंगी, फरियादी को धमका, वीडियो वायरल…

मऊगंज | मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के हाटा चौकी प्रभारी बृहस्पति पटेल का 24 अक्टूबर की शाम 6 बजे एक बार फिर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। जिसमें थाना में बैठे फरियादियों को भागते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में हाटा चौकी प्रभारी बृहस्पति पटेल लुंगी पहनकर थाना में बैठे थे। और फरियादियों को चौकी से भागते नजर आ रहे हैं।

बता दे कि इसके पूर्व भी बृहस्पति पटेल के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुके हैं। पिपराही चौकी में डेढ़ वर्ष पूर्व पद स्थापना पर अवैध वसूली के नोट गिनते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुके हैं। जिसमें इन्हें निलंबित कर दिया गया था। फिर इन्हें नवीन पदस्थापना हनुमना थाना में हुई। जहां  फरियादियों को भागते एवं अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए इनका वीडियो वायरल हुआ। इन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया था।

3 माह पूर्व इन्हें हाटा चौकी का प्रभारी बनाया गया। जहां 24 अक्टूबर गुरुवार को शाम 6 बजे का पुनः थाना में लुंगी पहन के बैठे हुए बृहस्पति पटेल द्वारा फरियादियों को भगाने का वीडियो वायरल हुआ है। अब देखना यह होगा की पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इन पर क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल सोशल मीडिया में यह वीडियो भी वायरल हो रहा है।