त्यौहारी सीजन में महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़, फल सब्जी और राशन के दामों में उछाल, लोग बेहाल

रायपुर | राजधानी रायपुर में लगातार सब्जियों का भाव बढ़ता देखी जा रही है जिसके कारण दिवाली का त्यौहार नजदीक आते ही लोगों की जेब पर सीधा असर देखने को मिल रहा है एक तरफ सब्जी पर भारी बढ़ोतरी होने के कारण लोगो को समस्या का सामना करना पड़ रहा है वही दिवाली के त्योहार पर हर व्यक्ति का खर्चा बढ़ जाता है ऐसे में आम जनता किस प्रकार महंगाई की मार को साहे जहां एक तरफ सरकार सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का योगदान देती जा रही है वहीं आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है  महतारी वंदन योजना बहनाओं को सहयोग राशि के देने की बजाय महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को प्रयास करना चाहिए जिससे कि आम जनता भी अपना त्यौहार खुशहाली के साथ मना सके |

 

वही राजधानी में टमाटर की कीमत 90 रुपए प्रति किलो तक जा पहुंची हैं| वहीं लहसुन 400 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है| फूलगोभी भी टमाटर को टक्कर दे रही है | चिल्लर में तो फूलगोभी 90 रुपए प्रति किलो तक जा पहुंची है| सब्जियों में सबसे ज्यादा रेट बींस का है| बींस चिल्लर में 150 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है| वहीं शिमला मिर्च भी 120 रुपए प्रति किलो बिक रही है|

रायपुर सब्जी मंडी का रेट

⦁ थोक में टमाटर प्रति किलोग्राम 50 से 60 रुपए

⦁ चिल्लर में टमाटर 80 से 90 रुपए

⦁ फूलगोभी थोक में 60 रुपये प्रति किलोग्राम

⦁ फूलगोभी चिल्लर में 80 से 90 रुपए किलोग्राम

⦁ पत्ता गोभी थोक में 25 से 30 रुपए किलोग्राम

⦁ पत्ता गोभी चिल्लर में 50 से 60 रुपए प्रति किलोग्राम

⦁ करेला थोक में 40 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम

⦁ करेला चिल्लर में 60 से 70 रुपए प्रति किलोग्राम

⦁ परवल थोक में 55 से 60 रुपए प्रति किलोग्राम

⦁ परवल चिल्लर में 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम

⦁ भटा थोक में 40 से 50 प्रति किलोग्राम

⦁ भटा चिल्लर में 60 से 70 प्रति किलोग्राम

⦁ भिंडी थोक में 45 से 50 प्रति किलोग्राम

⦁ भिंडी चिल्लर में 70 से 80 रुपए प्रति किलोग्राम

⦁ हरी मिर्च थोक में 80 रुपये प्रति किलोग्राम

⦁ हरी मिर्च चिल्लर में 100 रुपये प्रति किलोग्राम

⦁ धनिया थोक में 80 रुपये प्रति किलोग्राम

⦁ धनिया चिल्लर में 100 से 120 प्रति किलोग्राम

⦁ अदरक थोक में 70 रुपये प्रति किलोग्राम

⦁ अदरक चिल्लर में 90 से 100 प्रति किलोग्राम

⦁ प्याज थोक में 45 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम

⦁ प्याज चिल्लर में 60 रुपए प्रति किलोग्राम

⦁ आलू थोक में 25 से 30 रुपए प्रति किलोग्राम

⦁ आलू चिल्लर में 40 से 45 रुपए प्रति किलोग्राम

⦁ प्याज थोक में प्रति किलोग्राम 55 से 60 रुपए

⦁ प्याज चिल्लर में 70 से 80 रुपए

⦁ शिमला मिर्च थोक में 70 से 80 रुपए

⦁ शिमला मिर्च चिल्लर में 100 से 120 रुपए प्रति किलोग्राम

⦁ बींस थोक में 100 से 120 प्रति किलोग्राम

⦁ बींस चिल्लर में 140 से 150 रुपए प्रति किलोग्राम

⦁ बरबटी थोक में 50 से 60 रुपए प्रति किलोग्राम

⦁ बरबटी चिल्लर में 80 से 90 रुपए प्रति किलोग्राम

⦁ लहसुन थोक में 300 से 320 रुपए प्रति किलोग्राम

⦁ लहसुन चिल्लर में 350 से 400 रुपये प्रति किलोग्राम

महंगाई काट रही आम जनता की जेब: सब्जी की आवक स्थानीय स्तर पर कम हो रही है| ज्यादातर सब्जियां दूसरे राज्यों से आती है, इसलिए सब्जियों के दाम महंगे हैं| रायपुर थोक सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष टी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि “कुछ राज्यों में भारी बारिश की वजह से सब्जी की फसल बर्बाद होने के कारण भी रायपुर सहित प्रदेश में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं| आने वाले दिनों में त्योहार में भी कोई खास असर सब्जियों पर देखने को नहीं मिलेगा|”