चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने कहा- वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था और राजनीति में गंभीर सुधारों की आवश्यकता है

चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने कहा है कि  वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था और राजनीति में गंभीर सुधारों की आवश्यकता है। शंघाई में न्यू डेवलपमेंट बैंक के थिंक लैब में व्याख्यान देते हुए उन्होंने कहा कि अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष जैसे संगठनों में सुधार के साथ-साथ सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र में सुधार बहुत जरूरी है।

मिस्री ने बैक को उसकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और विकासशील देशों की बुनियादी ढांचागत वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

भारत के राजदूत ने कहा कि बैंक की स्थापना ब्रिक्स नेताओं की दूरदर्शिता, रचनात्मक सोच और राजनीतिक साहस का परिणाम है।