17 वें वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर भारतीय टीम ने रचा इतिहास
नई दिल्ली। भारतीय सॉफ्ट टेनिस टीम ने इतिहास रच दिया।वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने पहली बार पदक हासिल किया।भारतीय मिक्स डबल्स टीम जय मीणा वी आद्या तिवारी ने ऑनसोंग दक्षिण कोरिया में संपन्न 17वें वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया है।उनकी इस जीत में टीम के कोच छत्तीसगढ़ सॉफ्ट टेनिस संघ के सचिव प्रमोद ठाकुर की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। बहुत बहुत बधाई सॉफ्ट टेनिस की टीम इंडिया को, जय मीणा, आद्या तिवारी को प्रमोद ठाकुर को। सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सॉफ्ट टेनिस संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल पुसदकर ने टीम को बधाई दी है। साथ ही कहा है कि नया इतिहास गढ़ने के लिए हम तैयार है।
