तोक्यो ओलंपिक में भारत के निशानेबाज सौरभ चौधरी ने फाइनल में जगह बनाई

तोक्यो ओलंपिक में भारत के निशानेबाज सौरभ चौधरी ने क्वालिफिकेशन राउंड में पुरुषों की प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में जगह बना ली है।

पुरुष हॉकी में, भारत ने पूल ‘ए’ के मैच में रूपिंदर पाल सिंह के एक और हरमनप्रीत सिंह के दो गोलों की बदौलत न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया।

टेबल टेनिस में भारत के शरथ कमल और मनिका बत्रा मिश्रित मुकाबले में चीनी ताइपे की युन जू लिन और चिंग चेंग की जोड़ी से सीधे सेंटों में हार गए।

पदक तालिका में, तोक्यो ओलंपिक में यांग कियान ने चीन के लिए महिला दस मीटर राइफल में पहला स्वर्ण पदक जीता और ओलंपिक रिकॉर्ड भी  बनाया। रूस की अनास्तासिया गैलाशिना ने रजत और स्विट्जरलैंड की नीना क्रिस्टन ने पहला कांस्य पदक जीता। भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन 16वें और अपूर्वी चंदेला 36वें  स्थान पर रहीं

तीरंदाजी में, भारत की दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव ने चीनी ताइपे की चिह-चुन तांग और चिया-एन लिन को रोमांचक मुकाबले में हराकर मिश्रित टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।