भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप के जरिए ऑन लाइन टिकट बुकिंग की अधिकतम सीमा बढ़ा दी

नई दिल्ली :- भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप के जरिए ऑन लाइन टिकट बुकिंग की अधिकतम सीमा बढ़ा दी है।

रेल मंत्रालय ने बताया कि आधार से बिना जुड़े यूजर आई डी से एक महीने में अधिकतम टिकटों की बुकिंग की सीमा छह से बढ़ाकर 12 टिकट कर दी गई है। जबकि आधार से जुड़े यूजर आई डी से एक महीने में अब 12 की बजाय 24 रेलवे टिकट बुक कराये जा सकते हैं।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बिना आधार से जुड़े यूजर आईडी से अधिकतम छह टिकट और आधार से जुड़े यूजर आईडी से अधिकतम 12 टिकटें ही बुक कराई जा सकती हैं।