SPORTS भारतीय पुरूष हॉकी टीम ओलंपिक में चार दशक बाद सेमीफाइनल में पहुंची August 2, 2021 anil pusadkar नई दिल्ली भारतीय पुरूष हॉकी टीम ओलंपिक में चार दशक बाद सेमीफाइनल में पहुंची है। तोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में भारत ने ब्रिटेन को 3-1 से हराया है। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह, गुरजन्त सिंह और हार्दिक सिंह ने एक-एक गोल किया। सेमीफाइनल में भारत का सामना बेल्जियम से होगा।