यूक्रेन के कीव में भारतीय दूतावास मंगलवार को फिर से काम करना शुरू कर देगा

नई दिल्ली :- यूक्रेन के कीव में भारतीय दूतावास 17 मई से अपना संचालन फिर से शुरू कर देगा।

इससे पहले इस साल 13 मार्च को दूतावास ने कीव में काम करना बंद कर दिया था और यह अस्थायी रूप से पोलैंड के वारसॉ से काम कर रहा था।