पेईचिंग में भारतीय दूतावास ने इंडिया हाउस में अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया

नई दिल्ली :- पेईचिंग में भारतीय दूतावास ने शनिवार को इंडिया हाउस में अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शंघाई, गुआंगझाउ और हांगकांग के भारतीय वाणिज्‍य दूतावास, भारतीय मूल के लोगों, पांच सौ से अधिक योग करने वाले चीनी नागरिकों और पेईचिंग के राजनयिकों समेत अन्‍य देशों के नागरिक शामिल हुए।

चीन में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने विश्‍व में मानसिक परेशानी से निपटने में महामारी के इस युग में योग की अनिवार्यता पर जोर दिया। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के आध्‍यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर ने चीन में भारतीय दूतावास के योग दिवस समारोह के लिए एक विशेष संदेश साझा किया।

‘आजादी का अमृत महोत्‍सव’ मनाने के लिए चीन के 75 से अधिक योग स्‍कूल भी विभिन्‍न दूतावासों और भारतीय योग गुरू के मदद से जुड़े हुए थे। चीन के ‘ओम शिव योग’ के संस्‍थापक मणिपुर के भारतीय योग गुरू एन० के० सिंह ने वहां एकत्र हुए लोगों और योग की सामान्‍य समझ को जानने के लिए ऑनलाइन जुड़े लोगों के लिए सामान्‍य योग प्रोटोकॉल का संचालन किया।

इंडिया हाउस के इस कार्यक्रम में अन्‍य सुप्रसिद्ध भारतीय योग गुरू भी शामिल हुए।