ढाका में एशिया चैंपियनशिप ट्रॉफी पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में भारत कल अंतिम राउंड रॉबिन मैच में जापान के साथ खेलेगा

ढाका में एशिया चैंपियनशिप ट्रॉफी पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन भारत कल अंतिम राउंड रॉबिन मैच में जापान के साथ खेलेगा। कोरिया के साथ भारत का पहला मैच ड्रॉ रहा था।

दूसरे मैच में मेजबान बांग्लादेश को भारत ने नौ-शून्‍य से करारी शिकस्‍त दी। कल भारत ने पाकिस्तान को तीन-शून्‍य से पराजित किया।

भारत सात अंकों के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष पर है। पांच अंकों के साथ कोरिया दूसरे, दो अंकों के साथ जापान तीसरे और एक अंक के साथ पाकिस्तान चौथे स्‍थान पर है।