हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत हारा

हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबलों में कल जर्मनी के सारब्रुकन में लक्ष्‍य सेन और किदाम्‍बी श्रीकांत की हार के साथ भारत का अभियान समाप्‍त हो गया।

पहले सेमीफाइनल में, पूर्व चैंपियन लक्ष्य सेन को सिंगापुर के लोह कीन यू ने 18-21, 12-21 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया के ली ज़ी जिया ने श्रीकांत को 19-21, 20-22 से पराजित किया।