भारत ने शुरू किया अभ्यास त्रिशूल
नई दिल्ली। भारत के सशस्त्र बलों ने ‘अभ्यास त्रिशूल’ नामक एक उन्नत संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू किया है, जिसमें थलसेना, नौसेना, वायुसेना, बीएसएफ और तटरक्षक बल शामिल हैं। यह अभ्यास पारंपरिक थल, जल और वायु युद्ध के साथ-साथ अब अंतरिक्ष और साइबर क्षेत्रों को भी कवर करता है। इसमें सैटेलाइट-आधारित निगरानी, साइबर हमलों की रोकथाम और अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस अभ्यास का उद्देश्य भारत की बहु-क्षेत्रीय युद्ध क्षमता को सुदृढ़ करना और आधुनिक तकनीक के प्रयोग से सशस्त्र बलों के समन्वय को और प्रभावी बनाना है।
