जर्मनी को हराकर भारत महिला जूनियर हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

नई दिल्ली :- भारत एफ.आई.एच. जूनियर महिला हॉकी विश्वकप के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम में आज खेले गए मुकाबले में भारत ने जर्मनी को 2-1 पराजित किया।

भारत ने दोनों गोल पेनल्टी कार्नर से किये। पहला गोल लालरेंसीअमि जबकि दूसरा गोल मुमताज़ खान ने किया। टूर्नामेंट में भारत की ये लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही भारत पूल डी में शीर्ष पर है।

भारत का अगला मुकाबला मंगलवार को मलेशिया के साथ होगा। क्वार्टर फाइनल मुकाबले 8 अप्रैल को खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल 10 और फाइनल मुकाबला 12 अप्रैल को होगा।