आयकर विभाग ने करदाताओं की सुविधा के लिए नि:शुल्क मोबाइल ऐप एआईएस शुरू किया

नई दिल्ली : आयकर विभाग ने करदाताओं की सुविधा के लिए नि:शुल्क मोबाइल ऐप एआईएस शुरू किया है। इस ऐप की मदद से करदाता वार्षिक सूचना विवरण और करदाता सूचना सार में दर्ज अपना विवरण देख सकेंगे। करदाता ऐप के माध्यम से स्रोत पर कर कटौती, -टीडीएस, ब्याज, शेयर लेनदेन, कर भुगतान, आयकर रिफंड और जीएसटी से संबंधित जानकारी देख सकते हैं। करदाताओं को ऐप में उपलब्ध जानकारी पर अपनी राय देने का विकल्प और सुविधा भी होगी।