कोविड के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए विदेशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए नये दिशा-निर्देश कल से प्रभावी

नई दिल्ली :- केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के नये वैरियंट ओमिक्रॉन को देखते हुए बाहर से भारत आने वाले यात्रियों के लिए दिशा-निर्देशों को संशोधित किया है। ये पहली दिसम्‍बर से प्रभावी होंगे।

मंत्रालय ने एयर सुविधा पोर्टल पर पिछले 14 दिन का यात्रा विवरण और निगेटिव आरटी.पीसीआर. जांच रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है।

आरटी.पीसीआर. जांच यात्रा शुरू करने के 72 घंटे के अंदर करायी जानी चाहिए।