सरकार ने इस वित्त वर्ष में एल.आई.सी. का आई.पी.ओ. लाने की संभावनाओं पर संदेह उठाने की मीडिया की खबरों का खंडन किया
नई दिल्ली :- सरकार ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय जीवन बीमा निगम के प्राथमिक सार्वजनिक निर्गम-आईपीओ लाने की संभावनाओं पर संदेह उठाने से सम्बंधित खबरों का खंडन किया है।
निवेश और सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव तुहिनकांत पांडेय ने एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी देते हुए कहा है कि इस वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में एलआईसी का आईपीओ लाने की योजना प्रगति पर है।
