केरल में निपाह वायरस से मृतक लडके के सम्पर्क में आये 15 और लोगों के नमूने नेगेटिव पाये गये
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया है कि कोझीकोड में निपाह वायरस संक्रमण का पता लगाने के वास्ते लिये गये नमूनों में से 15 और नमूने नेगेटिव पाये गये हैं।
ये नमूने निपाह वायरस संक्रमण से मृत्यु का शिकार हुए लडके के सम्पर्क में आये लोगों के थे।
अब तक सभी 61 नमूनों की जांच में निपाह वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। कोझीकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 64 और व्यक्तियों को आइसोलेशन में रखा गया है।
